पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। मान ने कहा कि हम खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहते हैं। लेकिन क्या यहां कोई लोकतंत्र है? जो भी उनके खिलाफ बोल रहा है उसे गिरफ्तार करना। आज संविधान को बचाने की जरूरत है और देश के 140 करोड़ लोग इस बात से वाकिफ हैं।