पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा और वित्त विभाग के अफसरों के साथ बजट पर चर्चा की। मान ने कहा कि इतिहास में पहली बार लोगों के सुझावों से बजट बन रहा है...वित्त मंत्री पंजाब भर से व्यापारी और उद्योगपति साथियों के सुझाव भी ले रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि दोस्तों ये आपकी अपनी सरकार है, हर फैसले में आपकी आवाज गूंजेगी।