फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान का दिखा अलग अंदाज: गुजरात में किया भंगड़ा, गरबा पर झूमे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 02 Oct 2022 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान से पहले कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी भंगड़े को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने कपूरथला स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भंगड़ा किया था। 
विज्ञापन
भंगड़ा करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : @KuldeepSinghAAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के लिए गुजरात रवाना हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वहां जमकर भंगड़ा किया और गरबा पर झूमते नजर आए। उन्होंने मंच पर चढ़कर गरबा किया। मान ने लोगों की फरमाइश पर भंगड़ा डाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने स्वयं यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है, जिसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी साथ ले रहे हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक सांस्कृतिक प्रस्तुति में सीएम ने भंगड़ा डाला और गरबे पर भी नृत्य किया। भगवंत मान का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने ट्वीट किया कि हमारे शेर ने गुजरात में भी भंगड़े का रंग जमा दिया। अब गुजरात में झाड़ू चलेगा और कमल का कीचड़ साफ करेगा। 

गौर हो कि भगवंत मान से पहले कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी भंगड़े को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने कपूरथला स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भंगड़ा किया था। 

विज्ञापन

भाजपा ने सरकारी कंपनियां, कांग्रेस ने अपने विधायक लगाए सेल पर: मान
गुजरात में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भाजपा-कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी कंपनियां और कांग्रेस ने अपने विधायक सेल पर लगा रखे हैं। भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए देश बेचकर कांग्रेस के विधायक खरीदती है। गुजरात के सुरेंद्र नगर में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कांग्रेस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गुजरात में भाजपा की सरकार बने, इसीलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से नहीं गुजर रही है। 

मान ने भाजपा पर भी तीखे सियासी हमले किए और कहा कि अगर भाजपा सरकार ने गुजरात में काम किया होता तो उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुजरात दौरे के समय झुग्गी-झोपड़ियों को छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती। मान ने कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को अरविंद केजरीवाल ने विश्वस्तरीय बना दिया। 

विज्ञापन

वहीं भाजपा ने एमसीडी के सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया। जब डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने की इच्छा जताई तो इन्हें मजबूरी में दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों को ही दिखाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर दिया। सरकार बनते ही हमने एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया। उस नंबर पर आई शिकायतों के आधार पर 200 से ज्यादा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों-अफसरों पर कार्रवाई की। 

अब पंजाब के अफसर रिश्वत मांगने से डरते हैं। सुरेंद्र नगर के कपास किसानों का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की हालत दयनीय बना दी थी। हम उसे ठीक कर रहे हैं। गुजरात में भी सरकार बनने पर हम किसानों की हालत ठीक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें