कुछ जगह धीरे-धीरे उतर रहा पानी
कुछ जिलों में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी उतरने लगा है। पठानकोट, मोहाली और लुधियाना में लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी जालंधर जिले के शाहकोट व लोहियां व फिरोजपुर व फाजिल्का जिलों में हालात चिंताजनक बने हैं। यहां राहत व बचाव कार्य जारी है।
पीआरटीसी बस के कंडक्टर का शव भी मिला
चंडीगढ़ से मनाली जाते हुए लापता हुई पीआरटीसी बस के कंडक्टर जगसीर सिंह का शव कुल्लू से बरामद हुआ है। वहीं, पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो में मुलाजिमों ने कामकाज बंद कर दिया है। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को नौकरी व मुआवजा नहीं दिया गया तो वह अन्य डिपो भी काम बंद कर देंगे।
अब तक 19,000 लोगों को सुरक्षित निकाला
पंजाब के विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में अब तक 19,000 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाकों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया जा चुका है। पंजाब में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।