मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके 3 दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन तक आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के सलाहकार हरचरण बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री को वायरल इंफेक्शन हुआ है।
पिछले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सामान्य स्वास्थ्य में लौटने के लिए तीन से चार दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे डाक्टरों ने मंगलवार की दोपहर जांच के बाद उन्हें अगले तीन दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।