पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार शाम को पंजाब भवन में होगी। संभावना है कि चन्नी सरकार नाराज कर्मचारियों को लेकर आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पंजाब में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का भी घेराव किया जा रहा है।