फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द राहुल से मिलेंगे सीएम कैप्टन, दिवाली बाद हो सकता है कैबिनेट विस्तार

Tue, 17 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संकेत दिए हैं कि जल्द उनकी कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस संबंध में मुलाकात करेंगे। सीएम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बोर्ड और निगमों के चेयरमैन की नियुक्ति होनी है और कैबिनेट का विस्तार भी होना है।
विज्ञापन


गुरदासपुर में ऐतिहासिक जीत के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वहां के वोटरों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आप को सिर्फ 2.3 फीसदी वोट मिले। जबकि, पिछले चुनाव में सुच्चा सिंह छोटेपुर को 1.70 लाख वोट मिले थे। 

किसानों की कर्ज माफी के लिए केंद्र ने साथ न दिया तो खुद साधन जुटाएंगे
किसानों की कर्ज माफी पर कैप्टन ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कर्ज सीमा न बढ़ाई तो सरकार अपने साधन खुद जुटाएगी। नशा बेचने केमामले में एसआईटी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज नहीं होंगे परचे 
पराली जलाने के सवाल पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल केआदेश के मुताबिक पराली नहीं जलाई जा सकती। पर किसानों की आर्थिक हालत बहुत खराब है। केंद्र सरकार को मुआवजा देना चाहिए। हमने सौ रुपये प्रति क्विंटल मुआवजे की मांग की है। गुरदासपुर से लौटते समय उन्होंने देखा था कि आधे खेतों में पराली जल रही थी, लेकिन किसान मजबूर है। उन्होंने किसानों पर परचे दर्ज करने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें