गांव हमीदी के एक मध्यवर्गीय किसान परिवार से संबंधित नौजवान की सऊदी अरब में मौत हो गई।
मृतक के पिता हरचंद सिंह हमीदी ने बताया कि उसका एकलौता बेटा बलजीत सिंह पांच महीने पहले सऊदी अरब की जेके गैस कंपनी किंगडम में कार्य करने के लिए गया था। उसकी गत 21 अगस्त को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पिता हरचंद सिंह ने बताया कि उसके बेटे की तीन बच्चे हैं। उनकी दुनिया में भी अंधेरा छा गया है।