फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Budget Session: सदन में उठा पंजाब में गैंगस्टर कल्चर का मुद्दा, राजा वड़िंग बोले-सूबे में डर का माहौल

Thu, 07 Mar 2024 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब की जेल के भीतर से लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार को एक साल हो गया है और पंजाब पुलिस भारत अभी तक इसकी संतोषजनक जांच नहीं कर पाई है। वड़िंग ने सदन में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रचलित गैंगस्टर संस्कृति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मोहाली गैंगस्टरों का हब बन गया है। हालत ये है कि व्यापारी डरे हैं और रात में वह जल्दी अपनी दुकानें बद कर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू हुआ और हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई। एसआईटी गठित की गई लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी हाईकोर्ट से जांच के लिए तीन महीने का समय और मांगा जा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ये है कि व्यापारियों को सरेआम धमकाया जा रहा है।

रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए पंजाब के युवाओं को वापस लाए सरकार: परगट सिंह

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने रूस में फंसे पंजाब के युवाओं को वापस लाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ये युवा रूस गए लेकिन वहां उनको जबरदस्ती सेना में भर्ती करके यूक्रेन में लड़ने भेज दिया गया। पंजाब सरकार को केंद्र के साथ बात करके इन युवाओं को वापस लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह केंद्र सरकार और वहां रूस में भारतीय राजदूत से भी संपर्क कर रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा सके। इसे लेकर पंजाब के एनआरआई मामले विभाग के प्रमुख सचिव की तरफ से विदेश मंत्रालय के सचिव और रूस में भारतीय राजदूत को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें