पंजाब भाजपा के नए 'कैप्टन' पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। इस महीने चुनाव प्रस्तावित हैं और संभावित नाम सामने आ गए हैं। यह चुनाव आगामी 15 से 31 अगस्त के बीच संभावित है।
इस वक्त जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा सहित मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, तरुण चुघ, तीक्ष्ण सूद, राकेश राठौर, हरजीत ग्रेवाल प्रमुख हैं।
माना जा रहा है कि पार्टी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेगी। मतदान प्रक्रिया के तहत ही प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मात्र औपचारिकता ही होगी।