फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर वन हरियाणा केवल गुंडागर्दी में: कमल

Tue, 07 Oct 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने करनाल पहुंचे प्रदेश कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाचार और इनेलो ने गुंडागर्दी में हरियाणा को नं. 1 बनाया।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव में करनाल और पानीपत में भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी मुहिम की जिम्मेदारी पंजाब भाजपा को सौंपी गई है। इसी के मद्देनजर शर्मा सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीति संबंधी चर्चा कर रहे थे।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी के नाम पर वोट मांगने और केंद्र सरकार द्वारा पिछले चार महीनों में किए गए कार्यों के बारे में जनता को जागृत करने के लिए कहा।
विज्ञापन


साथ ही मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार की समाप्ति तक हरियाणा में ही डटे रहने का आदेश भी जारी किया।

विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार

कमल शर्मा ने हर बूथ पर पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को भी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई। पंजाब के भाजपा नेताओं की ओर से अभी तक संभाली गई जिम्मेदारी पर शर्मा ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री अजय जमवाल, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, केबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, अनिल जोशी, सुरजीत कुमार ज्याणी, विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पंजाब भाजपा महासचिव जगतार सैनी, सचिव डॉ. सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

रामबिलास शर्मा का पगड़ी पहने चित्र दिखाया

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र के मुख्य पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का पगड़ी पहने हुए चित्र लगाया है। सियासी हलकों में इसके कई कयास लगाए जा रहे हैं।

पार्टी ने अब तक सीएम पद के दावेदार का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर भाजपा को बहुमत मिलती है तो प्रदेश अध्यक्ष सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक हो सकते हैं।

पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते रामबिलास शर्मा को घोषणा पत्र के मुख्य पेज पर जगह दी गई है।

हालांकि पार्टी किसी एक का चेहरा आगे कर अन्य नेताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। वीरवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी में रामबिलास शर्मा ने घोषणा पत्र पढ़ा।
विज्ञापन

पार्टी ने घोषित नहीं किया है मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

पार्टी ने अब तक अधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि यदि हरियाणा में उनकी पार्टी को बहुमत मिलता है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। लेकिन यह संकेत जरूर दिए हैं कि 19 अक्तूबर को संभावित बहुमत मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यहां स्पष्ट किया कि चुनाव में अगर जनता भाजपा को मौका देगी तो 19 अक्तूबर को ही सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हालांकि वे इस बात का जवाब नहीं दे सके कि भाजपा यह कैसे तय करती है कि किस राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा दिखा कर चुनाव लड़ना है और कहां पर नहीं। अलबत्ता उन्होंने यह जरूर कहा कि यह निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें