फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शैलर मालिक पर मामला दर्ज किया

Tue, 19 Aug 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव छापा के एक शैलर में से दो करोड़ रुपये का धान खुर्दबुर्द हो गया है। पुलिस ने फूड सप्लाई विभाग के डीएफएसओ मानव जिंदल की शिकायत पर शैलर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि गांव छापा स्थित रवनीत राइस मिल में खरीद एजेंसी एफसीआई की तरफ से 2011-12 में 22 ट्रक धान स्टाक किया गया था। यह धान मिलिंग कर खरीद एजेंसी एफसीआई को वापस करना था। जब एफसीआई ने धान वापस मांगा तो शैलर मालिक धान वापस नहीं दे पाए।

जब एफसीआई अधिकारियों ने शैलर की चेकिंग की और माल की गिनती करवाई तो 22 गाड़ियां धान की शैलर से खुर्दबुर्द हो चुकी थीं।

इस संबंधी लिखित शिकायत फूड सप्लाई विभाग के डीएफएसओ मानव जिंदल ने दी। इनकी शिकायत पर रवनीत राइस मिल छापा की मालिक जसवीर कौर पत्नी कुलवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व धान खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खुर्दबुर्द हो चुके धान की कीमत करीब दो करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें