फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल केस में सरपंच सहित दो को उम्रकैद, एक बरी

Thu, 25 Sep 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेशन जज सुखविंदर कौर ने एक अहम केस का फैसला सुनाते हुए कत्ल केस में नामजद सरपंच गुरतेज सिंह फरवाही और उसके एक साथी अमनदीप सिंह गांव हेडीके को उम्रकैद व 24 हजार रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया है। केस में नामजद तीसरे व्यक्ति जगसीर सिंह को अदालत ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन


22 मार्च, 2011 को स्थानीय एसएसपी दफतर के नगर काउंसिल की पूर्व प्रधान राजिंदर कौर के पति पाल सिंह पाली संघेडा की गुरतेज सिंह सरपंच गांव फरवाही और उसके एक साथी अमनदीप सिंह निवासी गांव हेडीके ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पाल सिंह पाली की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने गांव फरवाही के सरपंच गुरतेज सिंह, उसके साथी अमनदीप सिंह एवं सरपंच गुरतेज सिंंह के पिता जगसीर सिंह पर कत्ल और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें