फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में दो व्यक्तियों पर तेजाब डाला

Thu, 14 Aug 2014 10:56 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भगतपूरा मौड के एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के दो व्यक्तियों पर तेजाब डालकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना शैहणा के सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि गांव भगतपूरा मौड का रहने वाला व्यक्ति अवतार सिंह अपने एक साथी बलविंदर सिंह के साथ सुखवंत सिंह उर्फ बिट्टू के घर के आगे से निकल रहे थे।

इस दौरान सुखवंत सिंह ने अवतार सिंह व बलविंदर सिंह पर तेजाब फेंक दिया। नतीजन दोनों की पीठ पर तेजाब पड़ गया और वे करीब बीस फीसदी झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


थानेदार सतपाल सिंह ने बताया इनकी लोकसभा चुनाव के दौरान से ही आपस में रंजिश थी। पीड़ित अवतार के बयान पर सुखवंत सिंह के खिलाफ तेजाब फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें