फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सेशनः आक्रामक तेवर दिखाने को कांग्रेस तैयार, इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार

Thu, 01 Sep 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा सेशन की तारीख तय होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को आक्रामक तेवर दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार विपक्षी दल पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी सत्ताधारी गठबंधन को घेरेगी। सेशन की रणनीति बनाने को कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी के निवास पर हुई। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, आशा कुमारी, हरीश चौधरी समेत तमाम नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में फैसला किया गया कि यह सत्र काफी छोटा है, लेकिन इसका पूरा उपयोग करना चाहिए। अकाली-भाजपा सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है, विधानसभा में उसका पर्दाफाश करने का बढ़िया मौका है। जिन मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरेगी, उनमें किसानों की आत्महत्याएं, नशे, कांग्रेस से संबंधित बीपीएल परिवारों के नीले कार्ड न बनना और कानून-व्यवस्था शामिल हैं।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि सदन में सत्ताधारियों को इन मुद्दों पर जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। सभी विधायकों को सत्र में मौजूद रहने की हिदायत दी गई है। कोई कार्यक्रम न हुआ तो पीपीसीसी भी विधानसभा में रहेगी। आप में चल रहे घटनाक्रम पर कैप्टन ने कहा कि पार्टी एकजुट है, वह किसी दूसरी पार्टी का किला टूटने पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार के खिलाफ रोष है और चुनाव आने तक आप खुद ही बिखर जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोलारिया पर फैसला हाईकमान लेगी

मुक्तसर के मलोट में एक कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मुलाकात शिअद के पूर्व सीपीएस इंदरबीर सिंह बोलारिया से हुई है। लेकिन उनको कांग्रेस में शामिल करने पर फैसला हाईकमान लेगी।

नवजोत कौर सिद्धू केबयान पर उन्होंने कहा कि पति कुछ कहता है और पत्नी कुछ, उन्हें पहले तय कर लेना चाहिए कि क्या करना है। वाम दलों से गटजोड़ पर कैप्टन ने कहा कि पिछले चुनाव में सीपीआई का वोट प्रतिशत .09 था, अगर वे पांच सीटें मांगेंगे तो कैसे दे सकते हैं।

कैप्टन ने कहा कि जल्द ही पीपीसीसी दावेदारों की सूची एआईसीसी को भेज देगी, सितंबर अंत तक एलान संभव है। स्व. बेअंत सिंह के श्रद्धांजलि समागम में शामिल न होने पर कैप्टन ने कहा कि वह बीमार होने की वजह से नहीं पहुंच सके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें