फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एग्जिट पोल: कांग्रेस-'आप' में कड़ी टक्कर, अकाली+भाजपा का सफाया

Fri, 10 Mar 2017 11:00 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विस चुनाव
विज्ञापन
पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव का रिजल्ट 11 मार्च को आएगा, लेकिन इससे दो दिन पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। यहां देखिए इस बार पंजाब के लोग किस पार्टी की सरकार चाहते हैं?
विज्ञापन


इंडिया टुडे- आज तक
एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है। पोल के अनुसार कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, अकाली दल+भाजपा को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल के नतीजे है। इनके जरिये केवल अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार पंजाब में किसकी सरकार बनने की संभावना है। सभी को 11 मार्च का इंतजार है, जब इन राज्यों के नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए इंडिया टीवी/सी वोटर्स का एग्जिट पोल

पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : File Photo
इंडिया टीवी/सी वोटर्स
एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में शिअद-भाजपा को 5-13 सीटें, कांग्रेस को 41-49 सीटें और आम आदमी पार्टी को 59-67 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। 

News24/चाणक्य 
एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में शिअद-भाजपा को 9 सीटें, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को 54-54 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। 

News18 इंडिया/एमआरसी
एग्जिट पोल के मुताबिक के मुताबिक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को भारी नुकसान का अंदेशा है। इस गठबंधन को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 62-71 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

कुल मिला कर देखा जाए तो अभी तक के सभी एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को भारी नुकसान हो रहा है। हालांकि बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल के नतीजे है। इनके जरिये केवल अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार पंजाब में किसकी सरकार बनने की संभावना है। सभी को 11 मार्च का इंतजार है, जब इन राज्यों के नतीजे घोषित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें