पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव और अमृतसर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव संबंधी अधिसूचना बुधवार को जारी होगी और उसके साथ ही राज्य भर में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम भी शुरू हो जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 11 जनवरी को पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन सुबह 11 बजे शुरू होकर बाद दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। उन्होेंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने क ी अंतिम तिथि 18 जनवरी है। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का काम 19 जनवरी को होगा। प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 21 जनवरी तय की गई है। इसके बाद 4 फरवरी को राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर और अमृतसर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। मतगणना और चुनाव परिणाम 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा के लिए नामंाकन फार्म 2-बी भरे जाएंगे और लोकसभा क्षेत्र 02-अमृतसर के लिए 2-ए फार्म भरा जाएगा। यह फार्म जिला चुनाव अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी के पास उपलब्ध हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नामंाकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार पंजाब राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत वोटर होना चाहिए और नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार के पास वोटर सूची में दर्ज अपने नाम की सर्टीफाइड कापी होनी चाहिए। वहीं, 02-अमृतसर लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाला उम्मीदवार के पास किसी भी लोकसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता होने संबंधी अपने नाम की सर्टीफाइड कापी होनी चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज्य की नई विधानसभा के गठन संबंधी समूचे चुनावी प्रक्रिया को 15 मार्च, 2017 से पहले पूरा किया जाना है।