फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत के शतक से क्रिकेट बैश अकादमी मोहाली जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुनीत कुमार के शतक की बदौलत क्रिकेट बैश अकादमी मोहाली ने सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 175 रन के बड़े अंतर से हरया। अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए क्रिकेट बैश अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। पुनीत कुमार ने 101 गेंदों पर शतक जमाते हुए 121 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज जशन बेनीपाल ने 31 गेंदों पर 46 रन मेहुल ने 33 रन, सोहेल ने 28 रन और पारस ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में समीर ने 4 विकेट, हरताज ने 1 और आर्यन ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम 40 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन ही बना पाई। तेजवीर ने टीम के सबसे अधिक 59 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रकेट बैश अकादमी की टीम मोहम्मद सोहेल ने 3 विकेट , पारस ने 1, दक्ष ने 1, आर्यन ने 1 विकेट चटकाया। मैच में शतक लगाने वाले पुनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें