विश्व शौचालय दिवस पर चमकाए सार्वजनिक शौचालय, सफाई कर्मियों का सम्मान
चंडीगढ़। विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम ने वीरवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शौचालयों की स्वच्छता में जुटे सफाई कर्मचारियों, अटेंडेंट और अन्य स्टाफ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका है। निगम ने लोगों से सार्वजनिक शौचालयों का सही इस्तेमाल करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। संवाद