फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शिकायत निवारण केंद्र और हेल्पलाइन शुरू

Mon, 01 Feb 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में शिकायत निवारण केंद्र आज से काम करना शुरू कर देगा। निगम कमिश्नर के आदेश पर यह केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


इस केंद्र में शहरवासी किसी भी विंग और अधिकारी के विभाग से जुड़ी कोई भी शिकायत और समस्या दर्ज करवा सकेंगे। लोगों को शिकायत का नंबर भी दिया जाएगा।

शहरवासी इस केंद्र में अपनी शिकायत आनलाइन भी भेज सकेंगे। शिकायतकर्ता समय समय पर अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकेंगे।

अगर कोई व्यक्ति अधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत देता है तो भी वह शिकायत इसी केंद्र के पास भेजी जाएगी।

पहले से जारी हेल्पलाइन नंबर 155304 भी अब इस सेंटर से ऑपरेट होगा। ज्वाइंट कमिश्नर-2 वीरेंद्र चौधरी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें