फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और वर्किंग वुमन के स्वास्थ्य पर चौंका देगी यह स्टडी रिपोर्ट

Tue, 14 Jun 2016 09:55 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
walking in park - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी में युवाओं और वर्किंग वुमन के स्वास्‍थ्य पर सामने आया चौंकाने वाला खुलासा। दरअसल सिटी ब्यूटीफुल के हर सेक्टर में हरे-भरे पार्क हैं, लेकिन शहरवासी उनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी में सामने आया है कि पार्कों में यूथ कम संख्या में आते हैं। वार्किंग वुमन की संख्या भी कम है।
विज्ञापन


280 लोगों पर आधारित स्टडी में बताया गया है कि  15 से 24 वर्ष के सिर्फ सात प्रतिशत लोग पार्क में टहलने आते हैं, जबकि 65 साल से ऊपर के करीब 36 प्रतिशत लोग पार्क का इस्तेमाल करते हैं। 60 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे पार्क में इसलिए आते हैं, क्योंकि उनमें कोई न कोई बीमारी है। यह स्टडी सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की डॉ. हरमनजीत कौर सिंह ने की है। उनके गाइड डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. अमरजीत सिंह हैं।

वर्किंग वुमन से ज्यादा हाउस वाइफ करती हैं पार्क का इस्तेमाल स्टडी में यह भी सामने आया है कि वार्किंग वुमन से ज्यादा हाउस वाइफ पार्क का इस्तेमाल करती हैं। करीब 33.9 प्रतिशत हाउस वाइफ पार्क में रोजाना एक्सरसाइज या योग करती हैं, जबकि 28 प्रतिशत वार्किंग वुमन पार्कों में सुबह या शाम के वक्त जाती हैं। महिलाओं में 25-44 वर्ष की उम्र की महिलाएं अपने सेहत के लिए ज्यादा फिक्रमंद दिखी हैं। इस वर्ग की करीब 41 प्रतिशत महिलाएं पार्क में जाती हैं और वहां पर टहलती व एक्सरसाइज करती हैं। हालांकि 65 साल से ऊपर की महिलाओं की पार्क में संख्या काफी कम है। केवल 21 प्रतिशत ही महिलाएं पार्क में जाती हैं।
विज्ञापन


सिर्फ एक तिहाई लोग खुद से जाते हैं पार्क स्टडी में बताया गया है कि सिर्फ एक तिहाई लोग ही पार्क में जाने के लिए खुद से मोटीवेट होते हैं, जबकि बाकी लोग डाक्टर, दोस्त, फैमिली मेंबर और मीडिया के बार-बार जागरूक करने से जाते हैं। लोगों को पार्क की ग्रीनरी, फाउंटेन और पर्यावरण काफी पसंद आते हैं, जबकि बंद टॉयलेट, लावारिस कुत्ते, ध्वनि प्रदूषण पार्क की नापसंद चीजों में शामिल है। लोग पार्क का इस्तेमाल तनाव को भगाने, वजन घटाने, सोशल कनेक्शन बढ़ाने और खुशी के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


किस उम्र के कितने लोग पार्क का इस्तेमाल करते हैं
उम्र          पुरुष           महिलाएं        कुल
15-24      9               10             19
25-44      25              57            82
45-64      33             44             77
65-79      56             23             79
80 से ऊपर  17            6               23
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें