चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने राजस्थान में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए। जूडो में महक सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। साइकिलिंग में जय डोगरा ने सिल्वर मेडल जीता। 10 मीटर एयर राइफल टीम में दिशा धनखड़ ने सिल्वर मेडल जीता। केशव कौशिक ने स्वीमिंग में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। यशकीरत कौर ने फेंसिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। 10 मीटर एयर राइफल टीम की दिशा धनखड़, मान्या मित्तल, रश्मीत कौर ने सिल्वर मेडल जीता।