चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की महिला लॉन टेनिस टीम ने दस साल से अधिक के अंतराल के बाद उत्तर क्षेत्र की अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस चैंपियनशिप जीती। चैंपियनशिप का आयोजन एमडीयू रोहतक में 11 से 15 जनवरी तक किया गया। मुकाबलों में विभिन्न राज्यों से महिला लॉन टेनिस की टीमों ने शिरकत की। फाइनल मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 2-1 से हराया। इसे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एमडीयू रोहतक को 2-0 से हराया। चैंपियन बनी पंजाब विश्वविद्यालय की टीम में साहिरा सिंह, महिला खन्ना, अवनी, राधा का नाम शामिल हैै। कोच बीरबल वढेरा और निखिल हुडा और गगनदीप कौर (मैनेजर) के तौर पर टीम के साथ रही।