फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में 21 सितंबर को होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपनी आगामी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 7 सितंबर तक छुट्टियां होने के कारण रविवार को होने वाली पीयू पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 21 सितंबर को होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि छुट्टियों के दौरान 4, 5, 6 को होने वाले परीक्षाएं अब 1, 4 और 6 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह आधिकारिक नोटिस पर नजर बनाए रखें और नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी करें। यह कदम छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें