फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू इस साल भी विद्यार्थियों को बांटेगा साइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अपने परिसर में वाहनों की संख्या कम करने के लिए फिर साइकिलें बांटने की तैयारी कर रहा है। इस साल 300 से 350 साइकिलें विद्यार्थियों को बांटी जाएंगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि छात्रों से लेकर शिक्षकों ने मांग की है कि परिसर को ईको फ्रेंडली बनाया जाए। इसके लिए पुख्ता योजना बने। साथ ही बाहरी वाहनों का प्रवेश यहां न हो। इन सभी के लिए पीयू योजना बना रहा है। साथ ही साइकिल संचालन को भी बढ़ावा दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी पीयू बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को साइकिलें बांटेगा। इसका खाका तैयार हो चुका है। साइकिलें परिसर से बाहर न जाएं, इसके लिए मॉनीटरिंग कमेटी भी बनेगी। एक सॉफ्टवेयर के जरिये इनका संचालन होगा। नए शैक्षिक के शुभारंभ में यह योजना धरातल पर उतरेगी। इसके अलावा पीयू में पार्किंग की संख्या भी वाहनों के लिए बढ़ाई जा सकती है, ताकि वाहन एक जगह खड़े हो सकें। अभी फिलहाल नो पार्किंग में भी वाहन बड़ी संख्या में खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें