फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू अंतिम वर्ष के उन्हीं छात्रों को बुलाएगी, जिनका आना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष के उन्हीं छात्रों को बुलाएगी, जिनका कैंपस में आना जरूरी है। सभी छात्रों को आमंत्रित नहीं करेगी, क्योंकि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में पीयू किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं उठना चाहती है। छात्रावासों में भी नए विद्यार्थियों का प्रवेश बंद हो सकता है। हालांकि इन पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। माह के अंत तक इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सभी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर पीयू प्रशासन पर पीयू खोलने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए शिक्षण कार्य प्रभावी नहीं हो पा रहा है। कई दिन तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया तो पीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अंतिम वर्ष के छात्रों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बीच कोरोना के केसों की संख्या में इजाफा हो गया। अब पीयू प्रशासन रणनीति बदल रहा है ताकि विद्यार्थी कोरोना की चपेट में न आएं। सूत्रों का कहना है कि अब पीयू सभी अंतिम वर्ष के छात्रों को पीयू नहीं बुलाएगी और न पूरी तरह कैंपस खोलेगी। कोरोना की स्थिति देखकर ही पीयू हर निर्णय लेगी। इसके अलावा छात्रावासों में भी अधिक भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें