फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने 300 एमटीएस कर्मचारी निकाले, कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीयू में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने 300 एमटीएस कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसी को लेकर कर्मचारियों ने एडमिन ब्लॉक पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। काफी देर चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन

पीयू में हर साल एमटीएस कर्मचारी रखे जाते हैं। इन कर्मचारियों से क्लर्क से लेकर हर कार्य लिया जाता है। ये अलग-अलग विभागों में काम करते हैं। इन्हें किसी एजेंसी के माध्यम से लिया जाता है और पीयू एजेंसी को ही भुगतान करता है। 30 जून तक एजेंसी के साथ पीयू का करार था जो पूरा हो गया। इसके बाद पीयू ने इसका रिनुअल ने नहीं किया। इसी के विरोध में इन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व सुरक्षा अधिकारी भी पहुंच गए। हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा। सभी को समझाकर व आश्वासन देकर भेज दिया गया।
फरवरी से नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन
पीयू वीसी कार्यालय के बाहर दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया। इन्हेें फरवरी से लेकर आज तक का वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वह निर्माण विभाग के अधीन काम कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार की ओर से अभी तक भुगतान नहीं किया गया। पहले पीयू ने आश्वासन दिया था कि दस दिन में सभी का वेतन आ जाएगा लेकिन कुछ ही लोगों को मार्च का वेतन मिला। इसे लेकर फिर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा हुआ तो अधिकारी पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च तक का वेतन दो से तीन दिन में सभी के खातों में पहुंच जाएगा। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें