चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षकों के साथ मिलकर वीरवार को वीसी दफ्तर के बाहर सातवें पे कमीशन की मांग को लेकर धरना दिया गया। पुटा की ओर से 17 नवंबर को आयोजित जीबीएम की कॉल पर धरने का फैसला लिया गया। शिक्षकों की ओर से प्रतिदिन एक घंटे दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। शिक्षकों ने कहा कि दो महीने पहले पंजाब सरकार की ओर से पे कमीशन को लेकर नोटिफिकेशन कर दिया गया है लेकिन वीसी शिक्षकों को पे कमीशन के फायदे दिलवाने में नाकाम रहे हैं। पुटा अध्यक्ष प्रो. सुपिंदर कौर ने कहा कि वीसी स्वयं रिवाइज्ड पे स्केल के फायदे ले रहे हैं लेकिन अपने साथी शिक्षकों को इसका फायदा दिलवाने की मांग को लेकर नकार रहे हैं।