फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के छात्र अब विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ कर सकेंगे ट्विनिंग और ज्वाइंट डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस की ओर से सभी विभागों के अध्यक्ष और निदेशकों को विदेशी शैक्षणिक संस्थानों और यूनिवर्सिटियों के साथ ट्विनिंग और ज्वाइंट डिग्री को लेकर नोटिस भेजा है। नोटिस में यूजीसी की नोटिफिकेशन का हवाला भी दिया गया है, जिसमें निर्देश दिए हैं कि यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर इस तरह के ज्वाइंट प्रोग्राम शुरू कर सकती है। यूजीसी के इस दिशा-निर्देश को पीयू की सीनेट में भी पास कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीन इंटरनेशल स्टूडेंट्स डॉ. सुशील कुमार कंसल ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी का कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ ज्वाइंट डिग्री को लेकर एमओयू हो रखा है। वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत विदेश की कई अन्य यूनिवर्सिटियों के साथ भी चर्चा चल रही है। पीयू ज्वाइंट डिग्री कार्यक्रम को लागू करने के लिए प्रमुखता से काम कर रही है। आगामी दिनों में छात्रों के लिए इसमें अन्य विकल्प भी सामने आएंगे। बता दें कि पीयू की ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी और जापान की योकोहामा यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों को उपलब्ध करवाए जाने पर बात चल रही है। दोनों यूनिवर्सिटियों के साथ शैक्षणिक कार्यों को लेकर एमओयू भी साइन किए गए हैं। डीयूआई ने नोटिस के माध्यम से विभागों से जानकारी मांगी है कि वे किस संस्थान के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने विज्ञान के क्षेत्र में दिखाई रूचि
पंजाब यूनिवर्सिटी में अकादमिक सहयोग और छात्रों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में एमओयू साइन हुआ था। इसमें विज्ञान में अनुसंधान विशेष रूप से फॉरेंसिक विज्ञान, फार्मास्युटिकल विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और कृषि विज्ञान में संभावित क्षेत्रों पर काम करने को लेकर रूचि व्यक्त की गई थी। इस दौरान दोनों यूनिवर्सिटियों के अधिकारियों ने कहा था कि एक-दूसरे की विशेषज्ञता और संसाधनों से बहुत लाभान्वित हो सकते हैं और हम अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए और अवसर तलाशने के लिए तत्पर हैं। दोनों यूनिवर्सिटी कई तरह से एक-दूसरे की पूरक हो सकती हैं। हम साझा प्रोजेक्ट और कार्यक्रमों की खोज के लिए तत्पर हैं जो हमारे छात्रों और समाज को लाभान्वित कर सकते हैं।
विज्ञापन


योकोहामा यूनिवर्सिटी के साथ अकादमिक आदान-प्रदान पर बनी सहमति
पीयू की जापान की योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ अकादमिक साझेदारी को लेकर एमओयू हुआ है। इसमें दोनों संस्थान मिलकर साझा रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर सकेंगे। कोर्स, कांफ्रेस, सेमीनार के साथ अकादमिक और वैज्ञानिक लेक्चर ज्वाइंट तरीके से करवा सकेंगे। शैक्षणिक कार्यों, शोध इत्यादि के लिए अकादमिक और प्रशासनिक स्टाफ का आदान-प्रदान कर सकेंगे। छात्र पढ़ने और शोध करने के लिए एक-दूसरे के संस्थान का चयन कर सकेंगे। अकादमिक जानकारियों के साथ पब्लिकेशन इत्यादि का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें