चंडीगढ़। पीयू के छात्र संगठनों ने बीबीएमबी को लेकर स्टूडेंट्स सेंटर पर प्रदर्शन किया। इनमें पंजाबनामा से गगन, सखी से रिमलजोत सिंह, सत्थ से दर्शप्रीत सिंह, एसएफएस से संदीप, आइसा से अजय, एएसएफ से गुरदीप सिंह, सोपू से गुरविंदर बाठ समेत पुसु के सदस्य भी मौजूद थे। सुखमन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब पर हमले कर रही है। पहले सीनेट को खत्म करने की कोशिश और अब बीबीएमबी को टारगेट किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बीबीएमबी के कार्यालय में केवल पंजाब-हरियाणा के अफसर लगाए जाते थे लेकिन अब यहां पूरे देश से किसी को भी लगाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने पंजाब हरियाणा की रिजर्वेशन को खत्म करने का प्रयास किया है। छात्रों ने कहा कि पानी पंजाब का है तो इसका नियंत्रण भी पंजाब के पास होना चाहिए। संदीप ने कहा कि केंद्र की आरएसएस सरकार हर चीज पर कब्जा करना चाहती हैं लेकिन पंजाब में भगवाकरण नहीं करने दिया जाएगा।