फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुरक्षा को लेकर पीयू में छात्रों ने भूख हड़ताल का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में छात्रों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्रों की जॉइंट एक्शन कमेटी ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह 16 हजार छात्रों की सुरक्षा और अधिकार का मामला है।
विज्ञापन




रविवार से जॉइंट एक्शन कमेटी के तीन सदस्य प्रखर सिंह पालीवाल, अभिषेक गर्ग और कुलदीप ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह कदम प्रशासन की बेरुखी और लगातार नजरअंदाजी के खिलाफ छात्रों की नाराजगी और निराशा का प्रतीक है।



छात्रों का कहना है कि प्रशासन से कई दौर की बातचीत और ज्ञापन देने के बावजूद सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चूक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इन घटनाओं ने कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें