फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू स्टूडेंट काउंसिल मेंटल हेल्थ पर चर्चा के लिए चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की ओर से हॉस्टलों में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग शुरू करवाई जाएगी। इसे लेकर काउंसिल के सदस्य योजना तैयार कर रहे हैं। हाल ही में पीयू के अंदर काउंसलिंग के लिए दो काउंसलर नियुक्त किए थे। दोनों काउंसलर महिला हैं, इसलिए लड़कों के हॉस्टलों में काउंसलिंग के लिए जाने पर उन्हें रोक है। इसे लेकर महासचिव की ओर से योजना तैयार की गई है। उनकी टीम लड़कों के हॉस्टल में मेंटल हेल्थ पर चर्चा को लेकर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत पैम्फलेट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें काउंसलर के नंबर और पत्ता इत्यादि लिखा जाएगा। साथ ही इसमें स्वयंसेवकों के नंबर भी होंगे। इन्हें हॉस्टलों के हर कमरे में बांटने के साथ छात्रों के साथ चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी के बीएच-2 में छात्र की ओर से तनाव के चलते सुसाइड करने के मामले के बाद में विद्यार्थियों में नियमित मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की मांग बढ़ गई है। विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर भी छात्रों में मानसिक तनाव को लेकर अभियान चलाया है। मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने कहा कि पीयू के सब छात्र हम आपस में दोस्त हैं। अगर किसी भी छात्र को विभाग या हॉस्टल में कोई परेशानी होती है तो वे एक-दूसरे से बेझिझक बात करें। अकेले न रहें। किसी भी तरीके का तनाव होने पर आगे आकर अपनी परेशानी साझा करें। पीयू में दोस्ती का माहौल है, ऐसे में किसी छात्र की तनाव से मौत होना चिंताजनक है।

डीएसडब्ल्यू से काउसंलर के लिए अलग से कमरे की रखी मांग
स्टूडेंट काउंसलिंग के महासचिव दीपक गोयत ने बताया कि अभी काउंसलर स्टूडेंट सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर बने दफ्तर में बैठ रहे हैं। वहां पर दोनों काउंसलर को एक ही कमरा है। इसमें भी पर्दे नहीं लगे हैं। अंदर बैठे काउंसलिंग के लिए आए छात्र बाहर से दिखाई देते रहते हैं। वहीं, दोनों काउंसलर एक ही कमरे में बैठते हैं, जिस कारण अगर एक साथ दो छात्र काउंसलिंग के लिए आते हैं तो उन्हें निजता का हनन होता है। वे खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं कर पाते हैं। महासचिव की ओर से डीएसडब्ल्यू को पत्र लिखकर दोनों काउंसलर के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित करने और काउंसलिंग की जगह पर निजता बनाए रखने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें