चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीएससी (ऑनर्स) और बी फार्मा के पीयू-सेट का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। अब इन कोर्सेज के लिए एंट्रेंस पेपर नहीं होगा बल्कि बारहवीं के अंकों की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कोरोना के चलते दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। सेशन 2020-21 की क्लासेज समय से शुरू हो सके, इसलिए पीयू ने इन कोर्सेज का एडमिशन शेड्यूल सोमवार को जारी किया।
बीएससी (ऑनर्स) और बीफार्मा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को पीयू-सेट की वेबसाइट https://cetug.puchd.ac.in/ पर खुद को 9 अगस्त तक रजिस्टर कर पूछी गई जानकारी देकर रजिस्टर करना होगा। फिर 10 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करने के साथ फोटो और हस्ताक्षर सबमिट करने होंगे। इसके बाद एडमिशन फॉर्म 14 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड होगा जो विद्यार्थियों को 24 अगस्त तक पूरा भरकर सबमिट करना होगा।