चंडीगढ़। पीयू सीनेट संकाय वर्ग के चुनाव 23 अगस्त को होने वाले चुनाव अब एक सितंबर को होंगे। वह भी तब होंगे, जब चंडीगढ़ प्रशासन और चांसलर कार्यालय इसकी मंजूरी देगा। इस पर कई सीनेटरों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पीयू जानबूझ कर चुनाव नहीं करवा रही है। वहीं दूसरी ओर पीयू की ओर से इस चुनाव के लिए बैठकें आयोजित करने का कोई समय व स्थान तय नहीं हो पाया है। कुछ पूर्व सीनेटरों में इसे लेकर आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि यह न केवल लोकतांत्रिक मानदंडों का बल्कि हाईकोर्ट के आदेशों का भी मजाक है। पूर्व सीनेटरों ने स्नातक वर्ग चुनाव की तिथि घोषित करने की भी मांग की। ब्यूरो