चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खरड़ के सेक्टर-66 स्थित एक निजी कार्यक्रम में 500 से अधिक शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने सीनेट उम्मीदवार डॉ. रविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में भाग लिया। मुख्य अतिथि आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने डॉ. धालीवाल को ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व बताते हुए उनका समर्थन किया। वहीं, तीन बार के पूर्व सीनेटर प्रभजीत सिंह ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने और डॉ. धालीवाल के पक्ष में पूरा समर्थन देने की घोषणा की। डॉ. धालीवाल ने सभी समर्थकों का आभार जताया। ब्यूरो