चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव-2026 के तहत तकनीकी एवं प्रोफेशनल कॉलेजों की दो श्रेणियों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। रजिस्ट्रार एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. यजवेंद्र पाल वर्मा के अनुसार स्टाफ श्रेणी में अजय कुमार, गुरमेल सिंह, हरभजन लाल, लीलू राम, सुरेश कुमार और विपुल कुमार नारंग के नामांकन वैध पाए गए, जबकि गुरमीत सिंह का नामांकन रद्द हुआ। प्रिंसिपल श्रेणी में बलबीर सिंह जमवाल, मनजीत कौर, मोनिका कपूर/वर्मा, प्रदीप कुमार, परगट सिंह गरचा, पवन कुमार, सपना नंदा और विधि भल्ला के नामांकन वैध घोषित किए गए। रोहताश का नामांकन तकनीकी त्रुटियों के कारण रद्द कर दिया गया। अब सभी वैध उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।