चंडीगढ़। वीसी प्रो. राजकुमार मंगलवार को गणित विभाग में पहुंचे। इस दौरान सभी में हड़कंप मच गया। जैसे ही उन्होंने विद्यार्थियों को बुलाया तो विद्यार्थी पहले तो हिचके लेकिन बाद में सभी हंस-हंसकर बातें करते नजर आए। वीसी ने सभी विद्यार्थियों से समस्याओं के बारे में जाना। वीसी ने यह भी कहा कि पीयू की बेहतरी के लिए कोई भी उन्हें सुझाव दे सकता है। साथ ही कोई भी उनसे कार्यालय में आकर मिल भी सकता है।