चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का अगला शैक्षिक सत्र ऑफलाइन करने की तैयारी चल रही है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रहा है और छात्रों का भी दबाव पीयू पर पड़ रहा है। हालांकि छात्र अभी पीयू को खोलकर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीयू वर्तमान में कैंपस खोलना नहीं चाहती, क्योंकि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू अगला शैक्षिक कैलेंडर जल्द बनाएगी और उसी के मुताबिक कार्य करेगी। ब्यूरो