चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार को कई मई में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के कई कोर्स का परिणाम जारी किया गया। इसमें मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के पहले सेमेस्टर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के दूसरे सेमेस्टर, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन तीसरे सेमेस्टर और बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) का सातवां सेमेस्टर शामिल है। संबंधित विभागों के विद्यार्थी यूनिवर्सिटी, विभाग या कॉलेज की वेबसाइट पर परिणाम देख सकता है।