चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने बुधवार को मई परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस दौरान बीएसी ऑनर्स बायो टेक्नोलॉजी के चौथे सेमेस्टर और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम सार्वजनिक किया गया। इन कोर्स से संबंधित विद्यार्थी परीक्षा परिणाम पंजाब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या विभाग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।