फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू को एशिया की यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला 276वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शोध, अध्यापन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में लगाई बड़ी छलांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। यूनिवर्सिटी ने शोध, अध्यापन, फैकल्टी-छात्र अनुपात और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार करते हुए एशिया में 276वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इस बार क्यूएस की सूची में 1,526 विश्वविद्यालय शामिल हुए। इनमें 557 नए संस्थान भी थे। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक मजबूत रहा। यूनिवर्सिटी का कुल स्कोर 31.3 से बढ़कर 42.6 पहुंचा है यानी 11 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।यूनिवर्सिटी ने पिछले एक वर्ष में शोध-पत्रों की संख्या, फैकल्टी की योग्यता और वैश्विक संस्थानों के साथ सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन


पीयू की कुल रैंकिंग में सुधार के प्रमुख कारण:
सूचकांक
पिछला वर्ष
अब
सुधार
प्रति शोध-पत्र उद्धरण
35.1
45.3
+10.2
प्रति फैकल्टी शोध-पत्र
43.1
63.4
+20.3
शैक्षणिक प्रतिष्ठा
28.7
35.7
+7.0
फैकल्टी–छात्र अनुपात
15.6
28.3
+12.7
पीएच.डी. धारक फैकल्टी
76.8
95.8
+19.0
अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क
44.4
75.8
+31.4
अंतरराष्ट्रीय छात्र
6.9
10.7
+3.8
विदेशी छात्र आदान-प्रदान (आउटबाउंड) 1.1
6.9
+5.8
विदेशी छात्र आवक (इनबाउंड) 1.9
7.6
+5.7
नियोक्ता प्रतिष्ठा
30.7
39.2
+8.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें