फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव में पहली बार होगी मतदान की वीडियोग्राफी

Sat, 10 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) सीनेट चुनाव में पहली बार मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसका रिजल्ट स्क्रीन पर लाइव दिखेगा। यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए 3.22 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इस बार मतदाता सूची में 35931 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


 पीयू की नई सीनेट (2016-2020) के लिए इसी माह विभिन्न कैटेगरी के चुनाव होंगे। नवंबर में नई सीनेट में चुनाव जीतने वाले और उपराष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी। सीनेट के नए सदस्यों के लिए हर चार साल बाद मतदान होता है। सीनेट में टीचिंग,नॉन टीचिंग,प्रिंसिपल सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता पंजाब और हरियाणा से हैं।

25 सितंबर को ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए  चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में मतदान होगा। 3 लाख 21 हजार 428 वोटर इन सीटों का फैसला करेंगे। इसके लिए देश भर में 270 बूथ बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ में 33 बूथ बनाए जाएंगे। सीनेट चुनाव अधिकारी कर्नल जीएस चड्डा ने बताया कि पहली बार ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के मतदान की वीडियोग्राफी होगी। चुनाव के बाद रिजल्ट भी जल्द घोषित करने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव नतीजों का अपडेट स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रेुजएट चुनाव क्षेत्र संबंधी जरूरी जानकारी

ओपन हाउस ​डिबेट में पीयू चुनाव के उम्मीदवार - फोटो : file photo
सीनेट चुनाव के लिए बनेगा हेल्पलाइन सेंटर
ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोलर रूम और मल्टी कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। संवेदनशील बूथों पर चुनाव अधिकारी पीयू कैंपस में बैठकर नजर रख सकेंगे। बैलेट पेपर में किसी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए खास होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड दिया गया है। पीयू ने मतदान के लिए स्टील और लोहे की हल्की लेकिन मजबूत मतपेटियां बनवाई हैं।
 
ग्रेुजएट चुनाव क्षेत्र संबंधी जरूरी जानकारी कुल सीटें    15 (1 यूटी 2 पंजाब रिजर्व)  
कुल उम्मीदवार मैदान में     48
कुल मतदाता    3,21,428
2012 में वोटर    2,85,497
नए वोटर जुड़े    35,931
देश भर में कुल बूथ    270
चंडीगढ़ में बूथ     33
चुनाव तिथि    25 सितंबर 2016
12 और 19 सितंबर को भी मतदान
पीयू सीनेट में प्रिंसिपल, टेक्निकल और प्रोफेशनल कॉलेज स्टॉफ की 6 (3-3) सीटों के लिए 12 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। प्रिंसिपल चुनाव क्षेत्र में 45 और स्टॉफ की 691 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। उधर, पीयू प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की चार सीटों के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र के लिए 243 और एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 506 वोटर अपने मत दा प्रयोग करेंगे।

कोट्स ..
 ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के पारदर्शी चुनाव करवाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। पहली बारी पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रिजल्ट भी जल्द निकालने की तैयारी की जा रही हं। 2020 में ईवीएम मशीन के प्रयोग का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।  
कर्नल जीएस चड्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और सीनेट चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें