फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू प्रो. अहलूवालिया का अवार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. एएस अहलूवालिया को ‘प्रो. एमओपी अयंगर एंडोमेंट लेक्चर’ पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह सम्मान मद्रास विश्वविद्यालय चेन्नई के वनस्पति विज्ञान के उन्नत अध्ययन केंद्र ने दिया है। प्रो. एमओपी अयंगर को देश में फाइटोलॉजी का जनक माना जाता है। प्रो. अहलूवालिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखकर यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रो. अहलूवालिया ने चेन्नई में जैव विविधता, जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने इन विषयों से संबंधित कई बारीकियां बताई। मालूम हो कि प्रो. अहलूवालिया पीयू में कई पदों पर कार्यरत रहे। साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 125 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं। वह पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसेज के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें