फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शूटिंग, एथलेटिक्स में पीयू के खिलाड़ियों ने जीते पदक, शूटर परिनाज धालीवाल ने पाया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 में पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। पीयू की शूटिंग की खिलाड़ी परिनाज धालीवाल ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है और इसके साथ ही पीयू के रोइंग खिलाड़ियों ने हिट्स मुकाबलों में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। खेलो इंडिया के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। मंगलवार को महिला वर्ग के शूटिंग के स्कीट इवेंट में पीयू की शूटर परिनाज धालीवाल स्कीट इवेंट में 51 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। इसी इवेंट में पीयू की तलवीन गिल ने 50 अंक लेकर रजत पदक हासिल किया है। वहीं, महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पीयू की मनु भाकर ने 217.1 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

एथलीटों ने जीते दो पदक
पीयू की एथलीट गुग कौर ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। इन्होंने 400 मीटर की दौड़ 55.42 सेेकेंड में पूरी करके यह पदक पाया है। इसके साथ ही पुरुषों के चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ मुकाबले में अमित तिवारी, अंकित, गोविंद कुमार, सरनदीप सिंह की जोड़ी ने 42.24 सेकेंड में जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें