चंडीगढ़। पीयू की ओर से अचानक मार्केट की दुकानों का किराया बढ़ाने का मामला सामनेे आने के बाद विरोध शुरू हो गया। वीरवार को व्यवसायियों ने हड़ताल की। उन्होंने पीयू के एक विभाग पर गंभीर आरोप लगाए और कुछ कर्मचारियों के नाम भी खोले हैं जो किराये के नाम पर खेल कर रहे हैं। उसके बाद मार्केट संचालक वीसी प्रो. राजकुमार से भी मिले और पूरा मामला बताया। कुछ ने यह भी आरोप लगाए कि 25 हजार तक किराया बढ़ाया गया है जो कि अनुचित है। वीसी ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।