चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी में एमटेक और रिन्युएबल एनर्जी एंड स्मार्ट मैटेरियल्स में एमएससी के दो वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। एडमिशन फार्म का फॉर्मेट और डिटेल विभाग की वेबसाइट nsnt.puchd.ac.in पर उपलब्ध है। भरे हुए एडमिशन फार्म की हार्डकॉपी विभिन्न सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपियो के साथ 18 अगस्त तक या उससे पहले सेक्टर-25 के सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी ब्लॉक-II के कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। आवेदन पत्र की एक पीडीएफ फाइल के रूप में cnsntpuchd.ac.in पर ईमेल की जा सकती है।