जैसे कि अटकलें लगाई जा रही थी, पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 7 सितंबर को ही होंगे। 7 सितंबर को चुनाव कराने के लिए यूटी प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। चुनावों के तारीख की घोषणा के साथ ही कैंपस में आचार संहिता लागू हो गई है। पंजाब विधानसभा चुनावों के नजदीक होने के कारण सभी पॉलिटिकल पार्टियों के लिए स्टूडेंट इलेक्शन खास होने वाला है।
ये रहेगा शेड्यूल...
-2 सितंबर को नॉमिनेशन भरा जाएगा।
-3 सितंबर को 12 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। उम्मीदवारों की फाईनल लिस्ट शाम 3 बजे घोषित की जाएगी।
-7 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव होंगे।
-7 सितंबर को ही देर शाम तक विजेता उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।