फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब स्टूडेंट्स की फीस माफ करे पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह एडमिशन फार्म का शुल्क तो जैसे-तैसे भर रहे हैं लेकिन फीस अदा करने में वे असमर्थ हैं। छात्रों ने यह फीस माफ करने के लिए पीयू को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

पीयू कैंपस में हर साल लगभग 500 स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है और वे दाखिला लेने की इच्छा रखते हैं। कुछ को पीयू राहत दे देता है तो कुछ को नहीं मिल पाती। इस कारण उनकी तमन्ना धूमिल हो जाती है। इस बार कोरोना का कहर चारों ओर हैं। गरीब परिवारों को रोजगार नहीं मिल पाया। उनके लिए परिवारों को पालन करना मुश्किल हो रहा है। इन परिवारों के छात्र पीयू के एडमिशन प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन वे फीस देने में असमर्थ हैं। ऐसे छात्रों को राहत देने के लिए एनएसयूआई, एबीवीपी, आइसा, सोई आदि छात्र संगठन सामने आए हैं। उन्होंने पीयू प्रशासन को चिट्ठी भी लिखी हैं ताकि गरीब छात्रों के पीयू में पढ़ने की मंशा पूरी हो जाए।
जानकारी के अनुसार एससी-एसटी के छात्रों को तो पीयू पिछले साल तक मुफ्त दाखिला देता आया है क्योंकि उनकी फीस पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के जरिये भरी जाती है। सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों को फीस अदायगी में दिक्कतें होती हैं, उसका हल चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें