चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के आईएएस सेंटर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। इसके बाद 3 मई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सेंटर की ओर से पीसीएस, एचसीएस और दूसरे राज्यों की सिविल परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी। ब्यूरो