फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना सूचित किए वापस लिया पीयू डीपीआर का चार्ज, डॉ. गौरव ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी और सीनेटर सत्यपाल जैन ग्रुप के विवाद के बीच कई पदों में फेरबदल किया गया है। इसमें डीपीआर के पद पर आसीन डॉ. गौरव ने वीसी प्रो. राजकुमार को शनिवार को अपना इस्तीफा लिखा। इस्तीफे में नाराजगी भी दर्ज की गई है कि उन्हें बिना सूचित किए ही उनसे चार्ज लिया गया। वहीं उनकी ओर से फॉर्मल तरीके से चार्ज सौंपे बिना ही डॉ. नमिता ने उनकी अनुपस्थिति में शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

सेंटर फॉर सोशल वर्क के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव ने शनिवार को इस्तीफे में लिखा, ‘वीसी की ओर से उन्हें 23 दिसंबर 2021 को एपीआरओ का चार्ज दिया गया। इसके बाद 25 जनवरी 2022 को डीपीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई। जानकारी मिली है कि सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटिज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नमिता गुप्ता को फॉर्मल तरीके से मेरे से चार्ज लिए बिना ही डीपीआर की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंने मेरी अनुपस्थिति में दो सीनेटरों की उपस्थिति में शुक्रवार को कार्यभार भी संभाल लिया है। इसलिए मेरी ओर से एपीआरओ और डीपीआरओ दोनों पदों की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दिया जाता है।’ बता दें कि पीयू में शुक्रवार को हुए फेरबदल में एसोसिएट डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक को डीन इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस के तौर पर नियुक्ति दी गई है, यह पद नया बनाया गया है। वहीं एसोसिएट डीएसडब्ल्यू के पद पर यूआईईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेश को जिम्मेदारी दी गई है।
मामले की जानकारी नहीं
कायदे से पदों में बदलाव को लेकर फेरबदल की जानकारी संबंधित सदस्यों को दी जाती है। किसे कब सूचित किया गया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। - डॉ कश्मीर सिंह, एसवीसी, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें